Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धा और भक्ति भाव...

भाजपा जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को उनके सफल एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

महोबा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने भगवान श्रीराम व बजरंगबली की आराधना कर संगठन की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को उनके सफल एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ भगवान राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के अलावा सकारात्मक ऊर्जा फैलाने व धार्मिक माहौल बनाने के उद्देश्य किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया और जिलाध्यक्ष के एक साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर मिको उनके सफल कार्यकाल के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular