Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर एसपी, एएसपी...

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर एसपी, एएसपी की उपस्थिति में पुलिस लाइन में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं दी शुभकामनाएं

महोबा। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय आयोजन को देखा और सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम् का गायन किया।

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 1 मिनट 5 सेकंड में भारत का राष्ट्रीय गीत ’वन्दे मातरम् गाया जाता है। यह गीत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था और इसे पहली बार 1896 में सार्वजनिक रूप से गाया गया था। यह अमर राष्ट्रगीत भारत की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करना रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रगीत गीत ने भारत की अंतरात्मा को एक दिव्य चेहरा दिया और राष्ट्र को मुक्ति की प्रतीक्षा कर रही एक माँ के रूप में चित्रित किया। इस गीत में एक ऐसी माँ की कल्पना की गई है जो कभी कठिनाइयों में गिरी थी और फिर भी खड़ी हुई है, जिसने उपनिवेशित भारत की कल्पना को मोहित कर लिया।

सामूहिक गायन कार्यक्रम पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित, कानून व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति उसी समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करते रहेंगे जिसकी प्रेरणा ‘वन्दे मातरम्’ से प्राप्त होती है। इस प्रकार क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड की अध्यक्षता में थाना कुलपहाड़ में भी राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय आयोजन को देखा और सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम् का गायन किया। वहीं जिले के सभी थानों एवं शाखाओं में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी ने एक दूसरे को राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular