Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeवृद्ध महिला का घर में दफन मिला शव, बेटी-दामाद पर हत्या करने...

वृद्ध महिला का घर में दफन मिला शव, बेटी-दामाद पर हत्या करने का शक

बोकाखाट में तीन दिन से लापता बुजुर्ग महिला काे मारकर शव घर के अंदर ही दफन करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने एक सूचना के बाद मंगलवार की रात घर दफन महिला का शव निकाल कर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आराेप है कि वृद्ध महिला को उसकी बेटी और दामाद ने हत्या कर शव घर के अंदर ही दफना दिया। बेटी दामाद फरार हैं, पुलिस उन्हें तलाश रही है।

गोलाघाट जिला के बोकाखात के पूर्वी ज्योतिपुर में बुजुर्ग महिला शांति ग्वाला पिछले तीन दिनों से लापता थी। रिश्तेदारों के साथ-साथ पड़ोसियों को भी संदेह था कि वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसे घर के अंदर दफना दिया गया। एक सूचना के बाद बोकाखात ने बीती रात की घर पर छापामार कर घर में

दफन किया गया वृद्ध महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के अनुसार के अनुसार 70 वर्षीय महिला शांति ग्वाला की हत्या उनकी बेटी चंपा ग्वाला और दामाद दिलीप भुइयां ने की है और घर के अंदर ही दफना कर मौके से

फरार हो गए हैं।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपित बेटी चंपा ग्वाला और दामाद दिलीप भुइयां फिलहाल फरार हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वृद्ध महिला की बेटी और दामाद ने यह क्रूर कृत्य क्यों किया। घटना के पीछे के मकसद का पता तभी चल पाएगा, जब आरोपित बेटी और दामाद पुलिस के सामने आएंगे। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हाे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular