Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeविभिन्न राज्यो के अधिकारियों ने प्रेरणा ओजस के मॉडल...

विभिन्न राज्यो के अधिकारियों ने प्रेरणा ओजस के मॉडल को सराहा

लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रोत्साहित प्रेरणा ओजस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कार्यालय बक्सी तालाब लखनऊ में पांच राज्यों के विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों का उनके मॉडल कार्यक्षेत्र एवं संरचना का भ्रमण का नेतृत्व समस्त महिला निदेशक मंडल द्वारा कराया गया, जिसे बहुत सराहना और प्रशंसा प्राप्त हुई है।

मुख्य बिंदुकंपनी के मॉडल कार्यक्षेत्रों में सौर उत्पादों का विनिर्माण, सोलर शॉप्स, स्वच्छ रसोई (क्लीन कुकिंग) तथा विकेन्द्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा (DRE) के क्षेत्र शामिल हैं।सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, तकनीकी नवीनीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन, तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को देखकर प्रशंसा व्यक्त की।

यह भ्रमण ग्राम्य विकास, नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, और संगठित कार्यसंरचना के लिए अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में देखा गया। श्रीमती रूपाली टंडन (एडिशनल सी० ई० ओ ०) पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने अपने संबोधन में कहा की प्रेरणा ओजस का यह प्रयास पाँच राज्यों के अधिकारियों एक लिए एक वरदान साबित होगा।

जिसका मुख्य कारण इनकी सुदृढ़ संरचना, नवाचार और जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव है। यह मॉडल अन्य संस्थानों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस मौके पर प्रेरणा ओजस ,पीसीआई,GIZ ,ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट संस्था के अधिकारी मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular