HomeMarqueeएडवांस में होली मिलन के साथ बंद हुए दफ्तर और स्कूल

एडवांस में होली मिलन के साथ बंद हुए दफ्तर और स्कूल

ध्यानार्थ आदरणीय डेस्क इंचार्ज महोदय
रंगों के पर्व होली  को लेकर बुधवार को स्कूलों में बच्चों ने खूब मस्ती की। युवा शिक्षक‌ और शिक्षिकाओं ने भी एक दूसरे पर खूब रंग उड़ाए। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने अबीर गुलाल के साथ होली मिलन किया। एक दूसरे पर रंग भी डाले।
सभी ब्लाक कार्यालयों में दोपहर बाद ही लोग रंग अबीर लेकर सीट छोड़ दिए और लगभग दो घंटे तक रंगों का खेल चला।
स्कूलों में बच्चे सुबह से ही रंग खेलने के लिए उत्साहित दिखे। दोपहर बाद बच्चों ने जमकर होली खेली। माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कालेजों में छात्र छात्राओं ने उत्साह से होली के त्योहार का स्वागत किया और रंगों से एक दूसरे को सराबोर कर दिया।
बुधवार को सभी सरकारी दफ्तरों में सुबह से होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हो गया। विकास भवन और कलेक्ट्रेट में अधिकारियों का होली मिलन देर शाम तक चलता रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular