Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeशिक्षा को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से मजबूत करने का उद्देश्य

शिक्षा को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से मजबूत करने का उद्देश्य

भारत सरकार की योजना पोषण भी पढाई भी के अंतर्गत  राजकीय बालिका इंटर कालेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ फूलकली गुप्ता ने किया  तथा  समापन जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य द्वारा कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरण करके किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण एवं शालापूर्ण शिक्षा को आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से और मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पोषण भी पढाई भी पर आगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। समापन समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अपने वक्तव्य में बताया कि व्यक्ति की पहली गुरु मां  है तो दूसरी गुरु आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं। इसलिए कार्यकत्री अपने दायित्वों का निर्वहन एक मां की तरह से करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन पोषण, दूसरे दिन पढ़ाई व तीसरे दिन पोषण व पढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया।
सीडीपीओ अमेठी रूपेश सरोज, सीडीपीओ  गौरीगंज संतोष कुमार गुप्ता ने शालापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्त्व, समावेशी शिक्षा तथा आईसीडीएस विभाग द्वारा दी जाने वाली 6 सेवाओ के बारे में विस्तार से बताया l
प्रशिक्षण कर्ताओं में सुरेश गुप्ता व सुरेश यादव रॉकेट लैर्निंग, राखी गुप्ता, सीमा सिंह, नीलम विश्वकर्मा, किरन सिंह, उज्जवल लाल मुख्य सेविकाओं द्वारा  बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पोषण के साथ पढाई, साथ ही गर्भवती महिलाओ की देखभाल एवं स्तनपान के बारे में जानकारी दी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular