Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

निवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहे। नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को उनके जीवन दर्शन की जानकारी दी।कई विद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

प्राथमिक विद्यालय नकदेईयापुर में प्र अ हरिकेश भारती ने बच्चों को नेता जी के जीवन दर्शन और आजाद हिन्द फौज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने कठिन संघर्ष करके सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार दिया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।

यह काम मताधिकार के बगैर सम्भव नहीं , इसलिए सभी लोग मतदाता सूची की जांच कर लें। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो प्रारुप छः फार्म भरकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं।इस समय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular