Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्ति पदाधिकरियों को दिलायी शपथ

भारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्ति पदाधिकरियों को दिलायी शपथ

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला उन्हें व्यापारी हित में कार्य करने को प्रेरित किया।
आज अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में व्यापार मण्डल की आयोजित गोष्ठी राष्ट्रीय संरक्षक पं.सतेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में की गयी। इस अवसर पर व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघला ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल जनपद में सफलतम तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और लगातार व्यापारी हितों का ध्यान रखते हुए निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय ने प्रदेश जिला स्तर पर नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेटी व भाजपा महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भारतीय व्यापार मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहे, जिससे सभी सदस्यों व व्यापारियों का मनोबल सदैव ऊँचा रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र भूषण व श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए अजय सूरी को प्रदेश मंत्री व महिला प्रकोष्ठ में आरती गोयल को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया। जिला स्तर पर मनीष कुमार को जिला वाईस चेयरमेन व महिला प्रकोष्ठ में श्रीमति आरती राज ठकराल को जिलाध्यक्ष, श्रीमति रंजू नरूला को जिला महामंत्री व श्रीमति स्वाति शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यापारिक गोष्ठी में जिला संरक्षक विश्वनाथ गोयल, महानगर अध्यक्ष स.बलजीत सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष सुनील विजन, जिला चेयरमेन नवीन गुप्ता (बोबी), जिला महामंत्री अमित गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मनीष कुमार, प्रवीण राठी, गौरव जैन, राजीव गर्ग, राजीव अग्रवाल, पारस सिंघल, पूजा गोयल, सारिका सक्सेना, राजेश सक्सेना, मनीष सिंघल, वैभव जैन, मनोज वर्मा, गोपाल वर्मा, कल्पना अग्रवाल, सारिका सिंघल, विनीत गर्ग, सतीश त्यागी, अजीत बग्गा, डॉ. मधुरानी, डॉ. अमित सैनी, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular