Wednesday, June 3, 2026
spot_img
HomeSliderNZ vs PAK: 'हमने अच्छा नहीं किया...', पाकिस्तान की करारी हार पर...

NZ vs PAK: ‘हमने अच्छा नहीं किया…’, पाकिस्तान की करारी हार पर छलका Mohammad Rizwan का दर्द, कबूल की टीम की ये गलती

NZ Vs PAK ODI 2025 न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को दूसरे वनडे में 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के साथ सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 292 रन बनाए थे। 41.2 ओवर में ही 208 रन पर उसकी पारी का अंत हो गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को वनडे सीरीज के दूसरे वनडे में 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के साथ सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे वनडे में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 292 रन बनाए थे। इसके जवाब में 292 रन का पीछा करने उतरी पाक टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। 41.2 ओवर में ही 208 रन पर उसकी पारी का अंत हो गया।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान समेत 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हुए। मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने क्या कहा आइए जानते हैं।

Mohammad Rizwan ने NZ से दूसरे वनडे में मिली हार के बाद क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मोहम्मद रिजवान ने कहा,

““यह दुखद है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हमने आज अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हमने स्विंग का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं किया और न्यूजीलैंड ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। बाद में फहीम और नसीम ने हमारे लिए कड़ा संघर्ष किया। ये चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ हैं, लेकिन हम कोई बहाना नहीं बना सकते। हम पेशेवर क्रिकेटर हैं और हमें कुछ अलग करने की जरूरत है।”

उन्होंने इस दौरान आगे कहा कि तीसरे वनडे के लिए हम टॉरेंगा की पिच के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन हमें अनुकूलन करना होगा।

वनडे सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में मिच हे ने 99 रन की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी करते हुए बेन सीयर्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 293 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

पाकिस्तान के 8 विकेट 114 रन के स्कोर गिर चुके थे और न्यूजीलैंड की जीत हां से पक्की हो चुकी थी, लेकिन फहीम अशरफ और नसीम शाह के बीच फिर 9वें विकेट लिए शानदार 60 रनों की पार्टनरशिप बनी। इस साझेदारी को बेन सियर्स ने फहीम अशरफ को आउट किया। अशरफ ने 73 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद नसीम शाह ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। बेन सियर्स ने उन्हें 42वें ओवर में आउट किया और पाकिस्तान की पारी 208 रन पर सिमट गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular