Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeअसम के बारपेटा से शुरू हुई 11वें दिन न्याय यात्रा

असम के बारपेटा से शुरू हुई 11वें दिन न्याय यात्रा

गुवाहाटी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज 11वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा, “यहां पर आपके सीएम 24 घंटे नफरत और डर फैलाते हैं। जैसे असम में नफरत और डर फैलता है, आपके सीएम आपकी जमीन चोरी कर लेते हैं। आप पान खाओ, सुपारी का बिजनेस उसमें उनका रहता है। आप सुबह उठो, वह नफरत फैलाते हैं। आप इधर-उधर देखते हो वह आपकी जेब से पैसा निकाल लेते हैं। यह उनका काम हैं। आपके सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं।”

बता दें कि असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर हिंसा, उकसावे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) 143,147, 188, 283, 353, 332, 333, 427 और पीडीपीपी अधिनियम के आर/डब्ल्यू 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

मंगलवार को इससे पहले कांग्रेस समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी, क्योंकि प्रशासन ने शहर में भारी यातायात भीड़ की संभावना का हवाला देते हुए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी।

इसके बाद असम के मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को अपनी यात्रा के दौरान “भीड़ को उकसाने” का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। सरमा ने ट्वीट किया, ”ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी ‘नक्सली रणनीति’ हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने डीजीपी को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सरमा के अनुसार, राहुल गांधी के “अनियंत्रित व्यवहार” और “दिशानिर्देशों के उल्लंघन” के कारण गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular