महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश
महोबा। साईं डिग्री कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन दिन छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाली और इसके बाद महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही पौधों को पानी भी दिया। कार्यक्रम दौरान प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने संविधान के मौलिक कर्तव्य 7 के बावत जानकारी दी।
साईं कालेज की एनएसएस छात्राओं ने बुधवार को कालेज से पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली, जो मुख्य मार्ग से होते हुए हाईवे तक पहुंचा जहां से वापस पुनः महाविद्यालय आकर संपन्न हुई। रैली दौरान छात्राएं लाइन बनाकर कदम से कदम मिलाकर चल रही थी साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित स्लोग्न तेज स्वर में बोलते हुए लोगों को जागरूक कर रही थी। रैली के बाद छात्राओं ने एनएसएस प्रभारियों के नेतृत्व में महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने हाथों में झाडू लेकर मैदान व अन्य स्थानों की सफाई की और इसके बाद एकत्र कूड़े को उठाकर कूड़ेदान में डाला।
एनएसएस छात्राओं ने मैदान में पड़े पत्थर, कांटे व कूड़े को उठाकर सफाई अभियान के प्रति अपना योगदान दिया। मध्यान्ह के उपरांत बौद्धिक सत्र में प्राचार्य ने संविधान के मौलिक कर्तव्य सात का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सभी नागरिक वन्य प्राणियों, नदी, झील, जल पर्यावरण आदि की रक्षा का कर्तव्य निभाएंगे। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रवीण वाजपेयी, शशिकांत अग्रवाल, प्रदीप सिंह, आशीष चौरसिया, रविंद्र कुमार, लोकेश चौरसिया, मारुतिनंदन तिवारी, सुरेद्र कुमार, रामशरण कुशवाहा, रजनी पटैरिया, अर्चना, शहनावाज खान आदि मौजूद रहे।





