नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है रासेयो : डॉ. अनुराग

0
293

एमजीयूजी में मनाया गया रासेयो का 57वां स्थापना दिवस समारोह

गोरखपुर । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा बुधवार को रासेयो के 57वें स्थापना दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्वयसेवको ने मानव श्रृंखला भी बनाई।

रासेयो स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जो उन्हें भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदानकर्ता बनाता है। रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार दूबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के इतिहास और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।

साध्वी नन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्यो के लिए शपथ दिलाई गई, जिसमे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण विषय को भी समाहित किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता चिकित्सा विज्ञान संकाय डॉ. चन्द्रशेखर मूर्ति, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. रश्मि झा, डॉ. अमित उपाध्याय, अनिल कुमार पटेल, कविता साहनी, सुमन यादव, गरिमा पाण्डेय, धीरज कुमार, डॉ. श्रीनाथ आर, डॉ. वैशाख आर, डॉ.रवि झा, अनिकेत मल्ल, मान त्रिपाठी, विजय चौधरी के साथ समस्त इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here