Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeनोडल अधिकारी नेहा जैन और संध्या छाबड़ा अमेठी पहुंची , कलेक्ट्रेट में...

नोडल अधिकारी नेहा जैन और संध्या छाबड़ा अमेठी पहुंची , कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

नीति आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में शासन की योजनाओं,अवस्थापना सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी

शासन की ओर से जिले के तीन आकांक्षात्मक विकास खंडों में नीति आयोग के निर्देशों के क्रम में शासन की योजनाओं की पड़ताल और स्थलीय और भौतिक सत्यापन को नोडल अधिकारी नियुक्त की गई सीनियर आईएएस नेहा जैन और सन्ध्या छाबड़ा जिले के दौरे पर आ गई हैं। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पांच प्रमुख क्षेत्रों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अवसंरचना में चल रही योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। दोनों नोडल अधिकारी अगले दो दिन जनपद प्रवास पर रहेंगी और तीनों विकास खंडों की दस दस ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की हकीकत की पड़ताल करेंगी।

नामित नोडल अधिकारी नेहा जैन, विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डिस्कॉम उत्तर प्रदेश एवं विकासखंड जगदीशपुर हेतु नामित नोडल अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के साथ समीक्षा बैठक की।

नोडल अधिकारियों द्वारा जारी प्रमुख दिशा निर्देश -एक नजर

1-मातृ -,शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण कवरेज और कुपोषण दूर करने के मापदंडों में ठोस सुधार की जरूरत
2-स्कूलों में अध्यापकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाय, डिजिटल लर्निंग को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन किया जाए
3-पेयजल आपूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता जांच और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया जाय
4-, ग्राम स्तर पर सोशल आडिट, जनसंवाद शिविर , डिजिटल डैश बोर्ड आधारित मानीटरिंग सिस्टम को प्रभावी किया जाय
5-किसानों‌ को कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी जाय।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular