Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeItawaबिना नोटिस जारी किए किसी के नाम नहीं काटे जाएंगे- डीएम

बिना नोटिस जारी किए किसी के नाम नहीं काटे जाएंगे- डीएम

इटावा। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है।

अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज करना चाहते हैं तो वह फॉर्म 08 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे उन्होंने बताया कि जनपद में जो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की की अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा कि मैपिंग में जो भी गलती हो गई है सॉफ्टवेयर द्वारा पकड़ी गई है उनको दोबारा से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिना नोटिस जारी किए किसी के नाम नहीं काटे जाएंगे साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए की मतदाता सूची में डिटेल में कार्रवाई हो रही है। उदयभान सिंह द्वारा बताया गया कि जो भी नोटिस दिए जा रहे हैं उनकी जांच अवश्य कराई जाए।उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवश्य जागरूक किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए।

उक्त बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार,उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी,कृपा नारायण तिवारी भाजपा,संजीव भदौरिया भाजपा, राकेश कुमार जिला महासचिव बसपा , सत्येंद्र राजपूत,विक्की गुप्ता प्रवक्ता सपा, वाचस्पति द्विवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी,प्रेम शंकर यादव सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular