HomeMarqueeतीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने के मामले में आरोपित...

तीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तीन बच्चों का पिता है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बीती देर शाम जेल भेज दिया गया है।

मस्तूरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला किराना दुकान संचालक आरोपित धरम सिंह बंजारे वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपित ने रोती हुई बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। बच्ची ने अपनी मां को घटना को जानकारी दी। परिजनों से मस्तूरी थाना लेकर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपित धरम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय धरम सिंह बंजारे शादीशुदा है, और उसके तीन बच्चे भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular