Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeनीतिन ने मण्डलीय प्रतियोगिता को किया क्लवालिफाई

नीतिन ने मण्डलीय प्रतियोगिता को किया क्लवालिफाई

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। 72वें जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता में नागल के छात्र नितिन कुमार ने सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर मंडल प्रतियोगिता को क्वालीफाई किया है।
गांधी पार्क स्थित डां भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय बालक बालिका 72वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ ब्लाक देवबन्द के नितिन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाराज सिंह इण्टर कालेज गंगदासपुर, नागल, ब्लाक, तहसील देवबन्द के छात्र नितिन कुमार ने 600 मीटर दौड़ में सब-जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया है। कालेज प्रधानाचार्य सरदार गुरविन्दर सिंह ने बताया कि इससे पहले कालेज की छात्रा सपना ने मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की टीम का चयन होने हेतु जिला स्तर पर क्वालीफाई किया था। दोनों के चयन पर प्रबन्ध तंत्र द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इनको मैडल देकर सम्मानित किया गया। कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रों मे छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने व तराशने का काम कालेज में होता है जो पूर्ण मनोयोग से किया जा रहा है। इसी कारण यह कालेज क्षेत्र में सभी के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जल्दी ही कालेज के छात्र कला, संस्कृति, नवाचार महोत्सव में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेगें। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन सिहनी, अशोक शर्मा, खेल प्रभारी कपिल कुमार, विजयपाल सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर मुकेश पाटिल, आकाश वर्मा, सतेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular