Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeनाइजीरिया में फ़ौजी कारवां पर बोको हराम का हमला, 10 फ़ौजी मारे...

नाइजीरिया में फ़ौजी कारवां पर बोको हराम का हमला, 10 फ़ौजी मारे गए

नाइजीरिया के सैन्य सूत्रों के मुताबिक़, गुरुवार की रात आतकंवादी गुट बोको हराम के तत्वों ने बोर्नों राज्य में सैन्य कारवां पर हमला किया।

यह हमला बोर्नो राज्य के दाम्बोआ इलाक़े में हुआ जिसमें कम से कम 10 फ़ौजी मारे गए और 9 घायल हुए।

ग़ौरतलब है कि बोको हराम 2009 से नाइजीरिया और पड़ोसी देशों चाड, नीजर और उत्तरी कैमरून पर हमले कर रहा है। इस दौरान इन देशों में उसके हमलों में 20000 से ज़्यादा लोग मारे गए और 20 लाख से ज़्यादा बेघर हुए हैं।

जिन देशों में बोको हराम सक्रिय है वहां की सरकारों की इस गुट पर नियंत्रण पाने में अक्षमता की वजह से इस आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ लड़ाई लंबी खिंच रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular