Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeनवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत शिशुओं के विकास के हर पहलू...

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत शिशुओं के विकास के हर पहलू पर दी गई जानकारी

जिला महिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

महोबा। राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत प्रतिवर्ष 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है, जिसके तहत नवजात शिशुओं को उनके जीवन के पहले कुछ दिनों और हफ्तों में आवश्यक देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शिशुओं के विकास के हर पहलू पर जानकारी दी गई। इस मौके पर हेल्दी वेबी शो हुआ, जिसमें वन्या तिवारी को निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान दिया।

कार्यक्रम में डॉ. शगुफ्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत न केवल नवजात शिशुओं की चिकित्सा आवश्यकताओं के अलावा माता-पिता को यह शिक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है कि वे अपने शिशुओं की सर्वाेत्तम देखभाल कैसे कर सकते हैं। यह गर्भवती माताओं और पिताओं को प्रसव पूर्व जांच में शामिल होने, बच्चे के जन्म के लिए तैयार रहने और नवजात शिशु की देखभाल के तरीकों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें सुरक्षित नींद, भोजन और स्वच्छता शामिल है।

बताया कि नवजात शिशु की देखभाल जन्म के बाद 28 दिनों तक बच्चे के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करने के लिए की जाने वाली सभी गतिविधियों अहम होती है, इसमें मुख्य रूप से शिशु को गर्म रखना, संक्रमण से बचाना, उचित स्तनपान, गर्भनाल की देखभाल, टीकाकरण और स्वास्थ्य की नियमित जांच शामिल है। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन के शुरुआती छह माह में मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वाेत्तम आहार है साथ ही साफ सफाई, समय पर टीकाकरण और पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अभिभावकों को शिशुओं की बीमारियों के शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर उपचार करवाने के महत्व पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर हेल्दी बेबी शो कराया गया, जिसमें भाग लेने वाले बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, वजन, स्वच्छता, व्यवहार और देखभाल के तरीके प्रमुख मापदंड रहे। निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन के बाद वन्या तिवारी को प्रथम स्थान दिया, जबकि ऐश्वर्या द्वितीय व अवनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंत में सभी विजेता बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला चिकित्सालय के सीएमएस आरके चौरीहा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. अतुल राजपूत, आशा सोनी, दीपशिखा, हिमांशु शुक्ला समेत अस्पताल की पूरी टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular