जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाया गया नव वर्ष

0
194

महराजगंज। जनपद महराजगंज में नव वर्ष 2026 का स्वागत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सामान्य जनजीवन को प्रभावित किए बिना किया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक तथा व्यक्तिगत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां देखने को मिलीं।

प्रातः काल से ही नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों नगर के दुर्गा मंदिर, लेहड़ा मंदिर, पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया, कटहरा शिव मंदिर, सहित जनपद के मंदिरों पर सुबह से ही पूजन दर्शन कर दिन की शुरुआत हुई। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल देखी गई। पार्कों, रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी रही।

नव वर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, नौतनवा बॉर्डर क्षेत्र, सोनौली सीमा, कलेक्ट्रेट परिसर और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा गोरखपुर रोड, नौतनवा रोड और फरेंदा रोड पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस विभाग के अनुसार नव वर्ष के दौरान जनपद में कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना, कानून-व्यवस्था की समस्या अथवा गंभीर दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में रही।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों के सहयोग एवं प्रशासन की सतर्कता से जनपद में नव वर्ष शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here