Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurनवागत एसपी गणेश प्रसाद साहा ने की प्रेसवार्ता

नवागत एसपी गणेश प्रसाद साहा ने की प्रेसवार्ता

 

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी- नवागत एसपी 2013 बैच के आईपीएस गणेश प्रसाद साहा ने आज प्रेसवार्ता की। बताया वह ढाई साल डीसीपी नोएडा रहे है बांदा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, आजमगढ़ आदि जिलों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। जनता के लिए उनका कार्यालय 24 घण्टे संवाद के लिए उपलब्ध रहेगा। फीडबैक की समुचित व्यवस्था होगी। महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा। पुलिस कार्यालय में हेल्प डेस्क बनेगी। पुलिस फील्ड में कम दिख रही है । इसे सुधारा जाएगा। बॉर्डर संवेदनशील है, विशेष ध्यान होगा। अवैध, अनैतिक गतिविधियां रोकी जाएंगी। बाइक/ स्कूटर है तो हेलमेट जरूरी है। इसमें रियायत नही होगी। ट्रैफिक नियमों का सभी को पालन करना है। तस्करी रोकी जाएगी। एकल मार्ग एकल मार्ग ही रहेगा । पीआरवी के समय पर विशेष ध्यान देकर प्रदेश में नंबर एक किया जाएगा। पुलिस स्टाफ के कल्याण कारी कार्यों व शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग हेल्प डेस्क बनेगी। व्यापारी हितों का विशेष ध्यान होगा। बैंकों की सुरक्षा के लिए वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। जहां बार बार दुर्घटना हुई है वह स्थल चिन्हित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular