HomeEntertainmentविवाद के बीच नया गाना रिलीज, सीता के किरदार को लेकर फिर...

विवाद के बीच नया गाना रिलीज, सीता के किरदार को लेकर फिर चर्चा में कंटेंट क्रिएटर

मुंबई सोशल मीडिया सेंसेशन और कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ माता सीता के किरदार में उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और विरोध जारी है, वहीं दूसरी ओर उनका नया गाना रिलीज होने के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

अंजलि अरोड़ा आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने आपत्ति जताई, जबकि कुछ लोगों ने अंजलि के नए अवतार और इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को लेकर उत्सुकता भी दिखाई। टीजर 18 अगस्त को जारी किया गया था और इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है।

इसी बीच अंजलि का नया गाना रिलीज होने से उनके प्रशंसकों के लिए नई खुशखबरी सामने आई है। विवादों और ट्रोलिंग के बीच उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज होना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा को दर्शक कितना स्वीकार करते हैं और उनका नया गाना फैंस के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular