Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeनवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

बहराइच। नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को पदभार संभालने के पश्चात देर शाम कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखागार, भू-लेख अनुभाग, मुख्य राजस्व अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट, संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न पटलों, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई का जायज़ा लिया तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा के अजित परेश, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular