HomeMarqueeनेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी ईको फ्रेंडली पंडाल का कर रहा निर्माण

नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी ईको फ्रेंडली पंडाल का कर रहा निर्माण

रांची के कांटाटोली स्थित नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष ईको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर मां के भक्तों का स्वागत घोड़े और ड्रैगन करेंगे। मुख्य द्वार पर मां का एक विशाल चेहरा बनाया जा रहा है, जहां से भक्त पंडाल में प्रवेश करेंगे।

समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समिति पूजा का आयोजन 68 साल से कर रही है। इस वर्ष के पंडाल में कई चीजें होंगी, जो रांची वासियों को पहली बार देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पंडाल के अंदर में ड्रैगन दिखेंगे, जो गौतम बुद्ध की प्रतिमा की रक्षा करेंगे। पंडाल की ऊंचाई 70 फीट, लंबाई 190 फीट और 60 फीट चौड़ी है। आसनसोल के 17 कारीगर दिन-रात पंडाल निर्माण में जुटे हैं। 12 फीट की माता पंडाल में विराजेंगी। आयोजन में लगभग 20 लाख के खर्च का अनुमान है। इसमें 1.90 लाख रुपए की प्रतिमा है। षष्ठी के दिन पंडाल का पट खोला जाएगा। सप्तमी से दशमी तक भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular