Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसमाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने नेपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने नेपाल सिंह यादव

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश नरेश उत्तम पटेल द्वारा ललितपुर के नेपाल सिंह यादव को ललितपुर जिले का समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। आपको बतादे कि नेपाल सिंह यादव पूर्व में छात्र सभा जिलाध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी समाजवादी जिलाध्यक्ष ललितपुर कि मिलने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर एबं दूरभाष से मुबारकबाद एबं शुभकामनायें दी। नेपाल सिंह यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यक्रताओं में खुशी का माहौल है। सपा कार्यालय ललितपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने नेपाल यादव का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इन फ्रण्टलों के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं नैपाल सिंह
नेपाल सिंह यादव पूर्व में छात्र सभा जिलाध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष एबं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। अब उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ ललितपुर जिले का जिलाध्यक्ष नामित किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular