Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurशिक्षकों की लापरवाही से शिक्षा के मंदिर बदनाम

शिक्षकों की लापरवाही से शिक्षा के मंदिर बदनाम

कठोर कार्यवाही न होने से अभिभावकों में आक्रोश

मौदहा, हमीरपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की लेटलतीफी और लापरवाही पर विभागीय कार्यवाही न होने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों का कहना है कि शिकायत या विरोध करने पर शिक्षकों की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित झूठी तहरीर दिए जाने के आरोप लगते रहते हैं, जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलौली स्थित विद्यालय में ग्रामीणों ने तैनात शिक्षकों पर बच्चों को जातिसूचक शब्द कहने, विद्यालय में धूम्रपान करने, वाहनों की धुलाई करवाने तथा मिडडे मील में घटिया भोजन परोसने जैसे गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों तथा शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। ग्रामीणों ने तीनों शिक्षकों के स्थानांतरण और विभागीय कार्यवाही की मांग की है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने मामले की जांच कर नोटिस जारी करने व आवश्यक विभागीय कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी शिक्षकों पर सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक शिक्षा के मंदिर यूं ही बदनाम होते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular