एनटीए द्वारा नीट यूजी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई को करवाया जायेगा।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए आवेदन करने वाले 22 लाख छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 27 अप्रैल को एडमिट कार्ड (NEET UG Hall Ticket 2026) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से सभी छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके इस प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी छात्र को ऑफलाइन प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
पेन-पेपर मोड में परीक्षा का आयोजन
एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। नीट-यूजी परीक्षा इस बार देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित होगी। एग्जाम के लिए शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- स्टेप 1: नीट यूजी हॉल टिकट 2026 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद छात्रों को एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड भरकर लॉग इन करना होगा।
- स्टेप 4: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
नीट यूजी परीक्षा 2026 में छात्रों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के कुल 180 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर छात्रों को 4 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि इस पेपर में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है इसलिए छात्र तुक्का लगाने से बचें। गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए होगा। पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल, केमिस्ट्री विषय से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जायेंगे।





