HomeMarqueeउज्जैन में नगर पूजा शुरू कलेक्टर ने चढ़ाई मंदिर की धार

उज्जैन में नगर पूजा शुरू कलेक्टर ने चढ़ाई मंदिर की धार

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर शुक्रवार सुबह पारंपरिक रूप से शासकीय नगर पूजा की गई। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने चौबीसखंबा माता मंदिर पर देवी महामाया और महालय को मदिरा की धार चढ़ा कर आरती पूजन किया। पूजन के बाद मंदिर से दल के रूप में सदस्य हांडी से मदिरा की धार चढ़ाते हुए आगे बढ़े।

चौबीस खंबा मंदिर से सुबह शुरू हुई 27 किमी लम्बी नगर पूजा पैदल सम्पन्न होगी। परंपरागत 40 देवी,हनुमान, भैरव मंदिरों पर पूजन होगा। पूजा का समापन हांडीफोड़ भैरव मंदिर पर होगा। इसके बाद महाकाल मंदिर का ध्वज बदल जायेगा। इस दौरान नगर के तहसीलदार देवी, भैरव और हनुमान मंदिरों में पूजन करेगें। नगर पूजा कर माता से नगर की सुख-समृद्धि और प्राकृतिक प्रकोप से रक्षा की कामना की जाती है। वहीं घरों में भी कुल देवी का पूजन महाअष्टमी पर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular