Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeअटल के नेतृत्व में फिर राजग सरकार

अटल के नेतृत्व में फिर राजग सरकार

नई दिल्ली। 1999 का आम चुनाव कारगिल युद्ध के कुछ महीने बाद ही हुआ। इस चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 182 सीटें जीतीं। अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (राजग) ने सरकार बनाई। तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेयी ने कुशलता के साथ गठबंधन सरकार चलाई और पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।

किसको-कितनी सीटे
पार्टी सीटें
भाजपा 182
कांग्रेस 114
सीपीएम 33
टीडीपी 29
सपा 26
बसपा 14

कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की सेना की संलिप्तता सामने आई। पाकिस्तान पूरे विश्व में बेनकाब हुआ। चुनाव पर कारगिल युद्ध में विजय का असर भी पड़ा। जनता ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर से भरोसा जताया। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश में पैदा हुए अटल बिहारी वाजपेयी (स्वदेशी) और विदेश में पैदा हुई सोनिया गांधी (विदेशी) को अपने प्रचार अभियान का हिस्सा बनाया। सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular