Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeनवासये रसूल हज़रत इमाम हसन आ0 स0 का मनाया गया जश्ने विलादत

नवासये रसूल हज़रत इमाम हसन आ0 स0 का मनाया गया जश्ने विलादत

अवधनामा संवाददाता
जलालपुर अम्बेडकरनगर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के बड़े नवासे हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के जन्मदिन 15 रमज़ान के मौके पर नगर व क्षेत्र में जगह- जगह महफ़िल नर्जनियाज व मस्जिदों एवं इमाम बाड़ों में सजावट कर ख़ुशी का इजहार किया गया। उलमा व शायरों ने अपने कलाम के माध्यम से हज़रत इमाम हसन के बताए रास्ते पर चल कर पीड़ित मानवता की सेवा का आह्वान किया।
इब्ने अली जाफरी की निगरानी में नगर स्थित छोटे इमामबाड़ा में बीती रात जश्न सरकार-ए-सुल्ह के उनवान से तरही महफ़िल का भव्य आयोजन किया गया। शायरों ने तरही कलाम के जरिए कर्बला के जांबाज शहीदों की अक्कासी कर महफ़िल में समां बांधा।सहरी के समय तक चली महफ़िल में मीर नज़ीर बाकरी, अख्तर सिरसिवी,उर्फी सिरसिवी, शबीह गोपाल पूरी, सागर बनारसी,किर्तास कर्बलाई ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में अंसर जलालपुरी, डॉ ज़ीशान जलालपुरी, रहबर सुलतानी, वारिस, साजिद जलालपुरी, बाकर कर्बलाई,अमीन, मशहद जलालपुरी, ने कलाम पेश किया। कार्यक्रम की सदारत हाजी अली रजा एवं संचालन किरतास कर्बलाई वाराणसी ने किया। महफ़िल में विशेष रूप से मौलाना ज़मीर हसन,हाजी शरीफ अहमद,हाजी आले हसन, मास्टर इब्राहीम, इनाम जाफरी, अली अब्बास, मास्टर जांनिसार, मुजफ्फर हसनैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वफ़ा अब्बास व हसन मेहंदी ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular