Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपू मा वि पनारी में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का...

पू मा वि पनारी में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर सुमन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं में शिक्षा का प्रचार और प्रसार तेजी से हो रहा है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जो छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं वह आगे जाकर सशक्त समाज का निर्माण करेंगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं आर्थिक संपन्नता की ओर तेजी से बढ़ रही है लेकिन सामाजिक समानता उन्हें शिक्षा से ही प्राप्त हो सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना उनके लिए सामाजिक सशक्तता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। आज की छात्राएं कल की मजबूत महिलाएं बनेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि हमारी छात्राएं जितनी मजबूत होगी, उतने ही मजबूत और शिक्षित परिवार हमारे होंगे। एक महिला की मजबूती पूरे परिवार को मजबूत करती है महिलाओं को सभी क्षेत्र में बराबर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। डा.मनोज कुमार ने कहा कि राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रहा है राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महिलाएं मजबूत होती जा रही हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अनंत रामनायक और ग्राम के समाजसेवी अजु कुशवाहा ने भी अपने विचार प्रकट किये। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम अधिकारी बलराम द्विवेदी ने किया एवं आभार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी के प्रधानाचार्य मोहम्मद जाकिर ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular