13 सितम्बर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा लीगल कैंप का आयोजन

0
296

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर (शनिवार) को जनपद न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत सह मेगा लीगल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ के माननीय न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी करेंगे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में प्रशासनिक विभागों की ओर से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। नागरिक इन स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण कराया जाएगा, जिनमें शमनीय आपराधिक वाद, पुलिस चालानी वाद, लघु आपराधिक वाद, अंतिम रिपोर्ट, 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, भरण-पोषण, श्रम विवाद, विक्रय कर एवं आयकर से जुड़े मामले, सिविल वाद, किरायेदारी विवाद, बैंक वसूली, उत्तराधिकार, विद्युत अधिनियम, आरटीओ चालानी, नगर पालिका, बांटमाप, रेलवे, वन विभाग, नहर विभाग, सेवा एवं पेंशन, प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति, मनोरंजन विभाग से जुड़े मामले और आर्बिट्रेशन प्रकरण शामिल हैं।

सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने जनपद के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोक अदालत का लाभ उठाएं और इस आयोजन को सफल बनाएं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here