Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी का किया सम्मान

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी का किया सम्मान

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई ने आज बीआरसी बेहट पर नवागन्तुक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती निशा रानी का पुष्प व बुकें भेंट कर स्वागत किया।
नवागन्तुक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती निशा रानी से सूक्ष्म भेंट के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री रजनीश सहगल ने उनका परिचय साढौली कदीम ब्लॉक की इकाई के सदस्यों से कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रीता गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जतायी कि खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में ब्लॉक साढौली कदीम शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आशा व्यक्त की गई कि उन्हें यहां सभी शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर चंद्रकांत (ब्लॉक महामंत्री), देवेंद्र गोयल, सुधांशु पांडेय, अटल बहादुर सिंह, सुरजीत कौर, वीना, चंद्रपाल, रजिया, विजय कांबोज आदि सभी संगठन के पदाधिकारियो ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular