Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनन्द के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की…

अवधनामा संवाददाता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा

ललितपुर। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं समस्त यादव समाज के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जुगपुरा स्थित मंदिर से शुरू हुयी शोभायात्रा पूरे शहर में पूरे उत्साह और उमंग के बीच निकाली गयी। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पाण्डाल लगाकर स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
जुगपुरा से शुरू हुयी शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। डी.जे. की सुमधुर धुनों पर नाचते-गाते हुये युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के जय घोष लगाये, जिससे पूरा गगन गुंजायमान हो रहा था। वहीं दूसरी ओर घोड़ा पर सवार बच्चे धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। वहीं बग्गी पर सवार विभिन्न मंदिरों के महंत लोगों को आशीर्वाद देते हुये चल रहे थे। वहीं अखाड़े में चल रहे युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखाये, जिन्हें देखकर लोग दांतों तले अंगुली चबाने पर विवश हो गये। वहीं बुन्देलखण्ड के अनेक सांस्कृतिक लोकनृत्य करते हुये कलाकार चल रहे थी। वहीं मथुरा की मयूर नृत्य पार्टी के विशेष भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के स्वरूपों में सजकर नृत्य श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर रहा था। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, तिलक यादव एड., जयराम सिंह यादव एड., पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, दिमान सिंह यादव, यादवेन्द्र सिंह दादा, अमर सिंह भैंरा, रमेश ठेकेदार, रामकिशोर मुखिया, तिलक सिंह बानौली, वीर सिंह प्रधान, धीरज प्रधान, राजबहादुर प्रधान, देशराज सिंह प्रधान, कपूर सिंह, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, सम्मान सिंह कुचदौं, रंजीत प्रधान, रामेश्वर प्रधान, अवधेश प्रधान, बादाम सिंह एड., जितेन्द्र सिंह प्रधान बंट, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, शत्रुघन यादव, उदयसिंह यादव एड., उदय प्रताप उर्फ कल्लू यादव पार्षद, सोनू यादव पार्षद, जगदीश यादव पार्षद, अमर विश्वकर्मा घुटारी, दिलीप सिंह, इन्द्रपाल सिंह यादव एड., भूरे यादव पार्षद, हृदेश मुखिया, रूप सिंह यादव कैलगुवां, उदयवीर सिंह, रोविन यादव, विक्रम यादव, आधार सिंह यादव, गिरधारी यादव, मूरत सिंह यादव, राजकुमार, कृष्णपाल, पुष्पेन्द्र सिंह, के.पी.यादव, राजेश यादव, बलवीर सिंह, संतोष सिंह, महेन्द्र साहू, महेन्द्र यादव, कमलेश साहू, शैलेन्द्र पंथ, शैलेन्द्र सिंह, भरत यादव रामराजा, रूपेश, संजीव, तिलक, विशाल के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular