Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeदो सौ से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, ग्रामीणों ने बीएलओ पर...

दो सौ से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, ग्रामीणों ने बीएलओ पर आरोप लगाए, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोमवार को तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से 200 से अधिक नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की। भेंटुआ विकास खंड के मई गांव की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके नाम बिना किसी पूर्व सूचना के मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की। लगभग 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। उन्होंने इस मामले में संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिया तिवारी ने बताया, “हमसे मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। बीएलओ ठाकुर प्रसाद ने हमारे गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए हैं। हमने आज तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।”

एक अन्य ग्रामीण पूनम तिवारी ने कहा कि बीएलओ घर आकर आधार कार्ड समेत आवश्यक दस्तावेज ले गए थे, इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।

मई गांव के प्रधान पद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने भी आरोप लगाया कि बीएलओ ठाकुर प्रसाद पाल लगातार नाम काटने की बात करते थे, और अब गांव के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने जांच खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आकांक्षा सिंह को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular