Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeNationalनमस्ते समिट इंडिया के विश्वव्यापी अभियान की कमान संभालेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री...

नमस्ते समिट इंडिया के विश्वव्यापी अभियान की कमान संभालेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला

विश्व के कई देशों में भारत की उपस्थिति को लेकर नमस्ते समिट इंडिया ट्रस्ट एक अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इसकी कमान पूर्व केंद्रीयमंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला संभालेंगे। सांपला पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। यह जानकारी समिट इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने विज्ञप्ति में दी।

संगठन के महामंत्री महेश वर्मा ने कहा है कि इसकी शुरुआत नेपाल से नमस्ते नेपाल के आयोजन के साथ होगी। ऐसी ही आयोजन वियतनाम, लक्जमबर्ग, सिंगापुर, केन्या, तंजानिया, घाना, ग्रेट ब्रिटेन, यूएसए आदि देशों में भी किया जाएगा। इसका मकसद दुनियाभर में रहने वाले भारत के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति और सभ्यता को प्रमोट करना है।

जाजू ने बताया कि इस अभियान के तहत भारत के अलावा दुनिया के उन तमाम देशों में समिट इंडिया के इस चैप्टर के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। इस पूरे अभियान का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला करेंगे। इसका मुख्य ध्येय भारत के विश्वगुरु होने की भूमिका कैसे बढ़ाई जाए और भारत की शिक्षा नीति का प्रचार-प्रसार के साथ साथ योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, कला-संस्कृति, स्वास्थ्य , कौशल आदि क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार और सहमति से आगे काम करना है ।

उन्होंने बताया कि देश के बाहर रहने वाले लोगों को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारत आने के बारे में जानकारी देंगे। भारत के तकनीकी विकास खासकर मेडिकल , आईटी, अनुसंधान और विकास, सेवा, आदि के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में वहां पर कैंप लगाकर वहां के लोगों को जानकारी दी जाएगी। नमस्ते समिट इंडिया का पहला पड़ाव नेपाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular