Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक...

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और पीड़ित परिवार को आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बीती रातआधी नगर पंचायत नगर के अंतर्गत आने वाले नगर बाजार में नगर बाजार में कबाड़ की दूकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए की क्षति हो गई। देखते ही देखते दो फल की तथा एक सब्जी की दूकान भी आग की जद में आ गई।

घटना में एक गाय के मरने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से घंटों मस्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग बुझाते समय ही बिजली के तार से शार्ट सर्किट भी हो गया और विद्युत तार कट कर जमीन पर गिर पड़ा जिससे आग की लपटें और तेज हो गई। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया और आग बुझाने वाले पुलिस कर्मी तथा स्थानीय लोग बाल बाल बचे।

क्षेत्र में आज आग लगने की की सूचना मिलते ही नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। श्री राना ने बिजली कटवाने के लिए बिजली विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन किया परन्तु किसी का फोन नहीं उठा। फिर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को फोन कर वास्तुष्ठिति की जानकारी दिया उसके बाद वहां की बिजली काटी गई।

श्री राना ने कहा है कि इस लापरवाही की जानकारी मुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्री और उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। आग लगने के एक घंटे बाद विद्युत सप्लाई चलती रही जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

आज सुबह प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया और विवेकाधीन कोष से तीस हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक गिरीश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र कुमार सोनकर, राकेश सोनकर और मनोज कुमार सोनकर को प्रदान किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। श्रीमती राना ने उपजिलाधिकारी बस्ती से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular