Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाकियू बेदी के नदीम बने मण्डल प्रभारी

भाकियू बेदी के नदीम बने मण्डल प्रभारी

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन बेदी की आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नदीम मलिक को मंडल प्रभारी एवं राव रियाजुल को युवा जिलाध्यक्ष व सादिक मलिक को जिला सचिव का दायित्व सौपा गया।
ग्राम शेखपुरा कदीम में आयोजित सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने पदाधिकारियो की घोषणा करते हुए भाकियू बेदी से नदीम मलिक को सहारनपुर मंडल प्रभारी नियुक्त किया तथा राव रियाजुल को युवा जिला अध्यक्ष, मंडल सचिव पर सादिक मलिक को जिला सचिव बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित करते हुए नियुक्ति पत्र भेंट किये गये। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सभी ने निर्णय लिया कि वह भाकियू बेदी के हाथ मजबूत करेंगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तथा किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने भाकियू बेदी कि हर लड़ाई में तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राव राशिद टाटी, राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद, जिला अध्यक्ष तोहिद अली, सलीम इंजीनियर, करण खरबंदा, जैद, अनुज, सुभान, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular