Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeशूपर्णखा की वंशज हैं बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिलाएं: राज्य मंत्री रघुराज...

शूपर्णखा की वंशज हैं बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिलाएं: राज्य मंत्री रघुराज सिंह

लखनऊ: यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार रघुराज सिंह ने बुर्का पहनने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं।

रघुराज सिंह ने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए हमारे देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

बुर्का पहनने की प्रथा अरब से यहां भारत आई है। जिसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा के नाक काट दी थी। जिसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। इसलिए मेरे साथी नागरिकों हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है।

आगे उन्होंने कहा कि बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे। आपकी शक्ल छिप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी व यूपी में सीएम योगी की सरकार है। इस नाते मैंने आग्रह किया है कि बुर्का को बैन किया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा, तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular