Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homekhushinagarरिश्तों का कत्ल : बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता को...

रिश्तों का कत्ल : बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

अवधनामा संवाददाता

भूमि बेचने को लेकर चल रहा था विवाद, इकलौते बेटे ने दिया घटना को अंजाम

रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव का मामला

 

कुशीनगर। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह इकलौते बेटे ने पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। भूमि बेचने और पत्नी संग बदलसूकी से तंग आकर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

सिसवा मठिया निवासी पत्ती गुप्ता (55) की पत्नी लीलावती की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपने इकलौते बेटे दिनेश कुमार और बहू इमरती से करीब एक साल से मकान के एक ही हिस्से में अलग रहकर अपना-अपना भोजन पकाते थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पत्ती गुप्ता अपने घर के बाहर थे। तभी उनके बेटे दिनेश ने कुदाल से हमला कर दिया। उसने पिता को पहले पीटा, इसके बाद कुदाल से गले पर वार कर दिया, जिससे खून की धारा बह निकली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले आरोपी बेटा भाग गया। आसपास के लोग अभी कुछ कर पाते कि पत्ती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी इमरती को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular