Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगरपालिका और राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने निकाली संयुक्त तिरंगा यात्रा

नगरपालिका और राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने निकाली संयुक्त तिरंगा यात्रा

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 
मौदहा हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह के आखिरी दिन नगरपालिका कर्मचारियों और राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने एक संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई सम्पन्न हुई।
      बुधवार सुबह कस्बे के बाजार स्थित रामलीला मैदान में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं और नगरपालिका कर्मचारियों की संयुक्त तिरंगा यात्रा को अ़धिशाषी अधिकारी सुशील कुमार और नगरपालिका अध्यक्ष रामकिशोर ने तिरंगा यात्रा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिसमें स्वतंत्रता सप्ताह के आखिरी दिन वृक्षारोपण के साथ ही साथ सिंगल यूज पालिथीन के प्रयोग नहीं करने का संदेश भी दिया।
    तिरंगा यात्रा कस्बे के थाना चौराहा से होती हुई उपरौस, मलीकुंआ चौराहा, तहसील रोड होते हुए अमृत सरोवर मीरातालाब में सम्पन्न हुई,इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रतिबंधित पालीथीन के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रामकिशोर, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सभासद दिनेश निगम सहित नगरपालिका कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular