पथरा बाजार सिद्धार्थनगर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के लिए समर्पित अमित कुमार थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चौपाल लगाकर चलाया गया बहु सम्मेलन जागरुकता अभियान व गुड व बैड टच के बारे मे बच्चो को दी गयी जानकारी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना अध्यक्ष अमित कुमार थाना पथरा बाजार के निर्देशन मे थाना क्षेत्र के ग्राम खदरी की बहू का जो थाने तक नहीं आ सकती हैं उनको चौपाल लगाकर बहु सम्मेलन कर जागरूक किया तथा प्रधान बिंद्रावती देवी, आंगनवाड़ी राधा देवी, रोजगार सेवक इंद्रजीत व खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108* एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।





