लखनऊ। एम.एस.जी. फाउंडेशन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह शिविर जयपुरिया स्कूल, गेट नं. 4 पार्किंग क्षेत्र, एल.डी.ए. कॉलोनी में शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंदों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि
श्री फै़सल अज़ीम, मुख्य वित्तीय अधिकारी, जुफ़्फाली – मर्सिडीज बेंज कमर्शियल व्हीकल्स, सऊदी अरब, विशिष्ट अतिथि डॉ. यासिर बिन हसन, असिस्टेंट मैनेजर एच. आर. एरा यूनिवर्सिटी, श्री मेराज आगा, ओनर गैलेक्सी स्टूडियो, सुश्री आमिना ज़हरा, इस्लामिक स्कॉलर एवं क़ारी, डॉ. सालिहा हसन, सहायक प्रोफेसर, एरा यूनिवर्सिटी मौजूद रहीं।
चिकित्सक दल में डॉ. मोहम्मद साद (BUMS),डॉ. मोहम्मद सालिम (MBBS), डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अबुज़र सिद्दीकी (जनरल फिज़ीशियन) मौजूद रहे। एम.एस.जी. फाउंडेशन टीम में काविश ज़मन, कुमैल, अंदलीब बतूल, नबील, बिन्ते, अदीबा, वली, करीम, शब्बू सिद्दीकी, प्रेसीडेंट मोहम्मद आलम, सेक्रेटरी मोहम्मद सादिक मौजूद रहे।
शिविर में लोगों को बी.पी. जाँच, शुगर जाँच, वज़न जाँच, निःशुल्क दवाइयाँ एवं सेनेटरी पैड वितरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही चिकित्सकों ने सामान्य परामर्श, परिवार नियोजन, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस चिकित्सा शिविर में 60 से अधिक मरीजों की जाँच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर एम.एस.जी. फाउंडेशन द्वारा कहा गया कि ऐसे शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर को स्थानीय समुदाय से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे संस्था के प्रति लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ।





