Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeSliderMS Dhoni को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे IPL 2025 के बचे...

MS Dhoni को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच? फैंस में मची खलबली

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले एमएस धोनी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। लेकिन इस मैच के बाद धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चोटिल लग रहे हैं और इसी के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान एक बार फिर एमएस धोनी के हाथों में है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम की कप्तानी मिली है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दिलाई। इस मैच में फिनिशर धोनी को देखकर भी फैंश खुश हो गए, लेकिन लोगों का ये पसंदीदा स्टार इस समय दर्द में है।

धोनी को अंत के ओवरों में शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली और चार चौकों के अलावा एक छक्का मारा। धोनी की ये पारी टीम को मैच जिताने वाली साबित हुई और उसे सीजन की दूसरी जीत मिली। लेकिन इस जीत के बाद धोनी को लेकर चिंता भी बढ़ गई है और इसका कारण उनकी चोट है।

धोनी को लगी चोट

लखनऊ के खिलाफ मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को लंगड़ाते हुए देखा जा रहा है। वह होटल के अंदर जा रहे हैं और उनके साथ रवींद्र जडेजा हैं। इस वीडियो में धोनी लंगड़ा रहे हैं। मैच के दौरान भी धोनी को रन लेते हुए लंगड़ाते हुए देखा गया था। धोनी को साल 2023 में घुटने में चोट लगी थी। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम को ये सीजन जिताया था और इसके बाद अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। इसी चोट से धोनी लगातार परेशान हैं।

धोनी की ये चोट कितनी गंभीर है ये कहना मुश्किल है, लेकिन इसे लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है कि कहीं चोटिल होकर सीजन से या कुछ मैचों से बाहर न हो जाएं। फैंस उम्मीद करेंगे कि धोनी पूरी तरह से फिट हों और कप्तानी के साथ-साथ पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें।

पांच दिन का मिला गैप

धोनी के पास अपनी चोट पर काम करने का समय है क्योंकि चेन्नई को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ये मैच मुंबई में है और तब तक धोनी पर पर्याप्त समय है कि वह अपने घुटने को आराम दें और अगले मैच में तोरताजा होकर लौटें। हालांकि, चिंता फिर भी होगी क्योंकि धोनी सालभर आराम करते हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल के कुछ ही मैचों में उनके घुटने की परेशानी उभर आती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular