Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationMPESB Police Answer Key 2026: पुलिस एसआई और सूबेदार प्रोविजनल आंसर-की जारी,...

MPESB Police Answer Key 2026: पुलिस एसआई और सूबेदार प्रोविजनल आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

एमपीईएसबी की ओर से आज यानी 23 जनवरी को पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस एसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

MPESB Police Answer Key 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

एमपीईएसबी की ओर से पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Latest Updates’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Online Question/Answer Objection link-Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

एमपीईएसबी की आधिकारिक अधिसूचना के तहत उम्मीदवारों को 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर तय समय से पहले अपनी आपत्ति जरूर दर्ज कर लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 16 से 21 जनवरी के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों से आपत्ति स्वीकार करने के बाद रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular