इटावा। डॉ.राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ बहुप्रतीक्षित गेल(इंडिया)लिमिटेड के सी एस आर फंड से बनी ओपन जिम का इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेंद्र दोहरे ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर वहाँ उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जहाँ शहर वासी बच्चे,बुजुर्ग,महिलाए,संभ्रांत लोग अपने स्वास्थ को सही बनाये रखने के लिए सुबह मॉर्निग वाक् के लिए आते है इसलिए हमने आपकी सुविधा के लिए ओपन जिम लगवाने के कार्य किया है इस सुविधा का आप लाभ ले और आपकी आवश्यकता को देखते हुए अगले छ माह मे महिलाओं के लिए अलग से ओपन जिम लगवाने का कार्य करेंगे और एक रोशनी के लिये हाई मास्ट लाइट भी शीघ्र लगेगी और बच्चों के झूले सुबह जल्दी खुले इसके लिए भी जिला उधान अधिकारी से कह दिया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने कहा सांसद जी द्वारा हमारे अनुरोध पर ओपन जिम लगवाने का कार्य किया है इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है और वादा करते है कि आपकी सुविधा के लिए जो भी संघर्ष करना पड़े वो करेंगे चाये पहले कंपनी गार्डन में लगने वाले शुल्क को बंद कराने के लिए संघर्ष हो।इस अवसर पर अतिथियों सहित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जनों में जनमेंजय भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष उत्तम पृजापति,जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता,जिला सचिव डी पी सिंह,अखिलेश प्रधान,कमलेश यादव, अमित यादव,रवि कुशवाहा,पंकज कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।





