HomeMarqueeसांसद जगदंबिका पाल ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की...

सांसद जगदंबिका पाल ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की बात

जोगिया सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत हरैया मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण 11 बजे किया गया। डुमरियागंज लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन की बात सुना। पीएम ने अपने मन की बात मे पौधरोपण समेत कई अहम विषयों पर चर्चा की। पीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद सांसद जगदंबिका पाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय सजनी हरैया के स्कूली बच्चों में किताबों का वितरण भी किया गया।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के तमाम लोगों तक संदेशों को पहुंचाने के साथ-साथ उनको प्रेरित भी करते हैं। कहा कि यदि किसान चाहे तो हर वह कार्य अपने प्रयासों से सफल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को कहीं भी सुन सकता हूं लेकिन मैं हमेशा इस कार्यक्रम में अपने ग्रामीण में अपने गांव में लोगों के साथ सुनता हूं और उन विचारों को लिखता हूं और यह प्रयास करता हूं कि उसको अपने जीवन में उतर जाए और उसका लाभ जन जन तक पहुंचाया जाए।

सांसद जगदंबिका पाल के साथ कार्यक्रम संयोजक अब्दुल कयूम ग्राम प्रधान हरैया, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, अजय पाल मंडल अध्यक्ष जोगिया पिछडा मोर्चा, झिनकू पासवान पूर्व प्रधान, विरेंद्र कुमार रोजगार सेवक, विनोद जायसवाल पूर्व प्रधान सजनी, राजेश जायसवाल जोगिया, ज्ञानदास प्रजाति,अनूप सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र शर्मा, शिव पूजन जायसवाल, हरिवदन कनौजिया, कोमल प्रसाद, मुरली, ध्रुव चन्द्र, प्रभु यादव ग्राम प्रधान करौदा मसिना, गुड्डू पासवान, प्रभावित, मीना सहित आदि लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular