Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसांसद ने दलित के घर किया भोजन, सरकार की उपलब्धि बताई

सांसद ने दलित के घर किया भोजन, सरकार की उपलब्धि बताई

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर आयोजित सेवा पखवाड़ा में अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मण्डल जैदपुर के ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के ग्राम मसरंगपुरवा तथा ग्राम बघौरा की अनुसूचित बस्ती में चौपाल लगायी।
सांसद श्री रावत ने चौपाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को बताया। इसके पश्चात् सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अनुसूचित बस्ती में घर-घर जाकर बस्ती वासियों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके पश्चात सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम मसरंगपुरवा में वासुदेव रावत के यहाँ भोजन किया। आयोजित चौपालों को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार न सिर्फ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है, बल्कि उनकी विरासत को भी आगे ले जा रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को भी साकार कर रही है। आज अनुसूचित वर्ग के लोग भी मानते हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और योजनाओं के जरिये सभी का उत्थान कर रही है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष संजय अवस्थी, विनय प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, अब्दुल उमेर, राजेन्द्र वर्मा प्रधान, रमेश वर्मा, इंद्र सेन वर्मा, संजय वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, राम सिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा, बुद्धि राम वर्मा, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, दुर्गेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular