Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेत्र रोगियों की जांच कर समुचित उपचार लेने को किया प्रेरित

नेत्र रोगियों की जांच कर समुचित उपचार लेने को किया प्रेरित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेत्र रोगियो की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उन्हें समुचित उपचार लेने को प्रेरित किया गया।
व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पवन गोयल के निर्देशानुसार रवि कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आज ग्राम कल्लरपुर गुर्जर में नेत्र जांच कैंप लगवाया गया। डॉक्टर श्रॉफ चौरिटी आई हॉस्पिटल ब्रांच माननी के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि आंखें एक अनमोल रत्न है। आंखों के बिना पुरुष व महिला व बच्चे अधूरे है। नेत्र जांच कराने मंे सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर कन्हैया गुप्ता, डॉक्टर युवराज, डॉक्टर संदीप कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर अध्यक्ष जैद चौधरी, गौरव गुप्ता, संदीप कुमार, अंकित कुमार, अंकित जैन, नीरज सिंघल, हैप्पी, विनोद धीमान, विनोद वर्मा, डॉक्टर विजय वर्मा, दिलीप कुमार, नीटू कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular