Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोस्ट ने अपने निदेशक को बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए...

मोस्ट ने अपने निदेशक को बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए सपा के साथ काम करने की दी अनुमति

सुलतानपुर। आज दिनांक 20.04.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वावधान में वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों में मोस्ट की भूमिका के संबंध में विचार विमर्श हेतु मोस्ट कार्यालय निषाद भवन, पटेल नगर, विनोवापुरी में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग सम्पन्न हुई।

मीटिंग में विगत बैठक की कार्यवाही को उपस्थित मोस्ट पदाधिकारी एवं सदस्यों को पढ़कर सुनाई गई। आज की कार्यवाही पर विचार के अनुक्रम में मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने प्रस्ताव रखा कि मेरा मन्तव्य है कि मैं राजनैतिक पार्टी समाजवादी में सदस्य बनकर उनके विधान अनुसार कार्य करना चाहता हूं, जैसा मोस्ट संस्थान मार्गदर्शन करे?

उपस्थित मोस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी में क्रियाशील सदस्यता ग्रहण करने की अनुमति हर्षोल्लास के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की। यह भी निर्णय लिया गया कि मोस्ट कल्याण संस्थान एक सामाजिक संगठन के रूप में अपने सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी”, से.नि. एडीओ भारत राम, प्रदेश कमेटी सदस्य बाबू रज्जन प्रसाद, मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट जिला प्रमुख डा. गोविंद भगत, जिला प्रमुख महिला विंग नन्दनी बौद्ध, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular