Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक

सपा जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक

सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता व जिला महासचिव कमरूजामा खान के संचालन में किया सम्पन्न हुई। बैठक में 15 मार्च को कांशीराम जी की जयंती को बहुत ही धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया, विधानसभा चुनाव 2027 को जीत कर सरकार बनाने का संकल्प लिया गया तथा अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किया गया हमले की निन्दा किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि “भाजपा सरकार से पीड़ित, दुःखी अपमानित लोग एकजुट होकर पीडीए के साथ है। भाजपा हर वर्ग को अपमानित कर रही है। शंकराचार्य जी को अपमानित किया। गंगा जी में स्नान नहीं करने दिया। भाजपा ने शंकराचार्य जी को दुःखी किया है। समाजवादी पार्टी सभी महापुरुषों का सम्मान करती है। भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि आज किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान और त्रस्त है।

आम जनता समाजवादी सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। सारे कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर 2027 के मिशन को सफल बनाकर आदरणीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही लक्ष्य पर ही कार्य करना होगा। प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहा कि दलितों का कही सम्मान है तो समाजवादी पार्टी में है। भाजपा सरकार ने नौ साल में कोई कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार अब तक सबसे निकृष्ट सरकार है।

बैठक को विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैद चौधरी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव, यूजनसभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, चंद्रभान पहलवान, ब्रजभान यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मो हारून, हरिराम यादव जुनेद आलम शैलेंद्र शर्मा ने संबोधित किया
इस दौरान रिंदु पासवान, शौकत अली, इरशाद अहमद, फिरोज आलम, विश्मभर श्रीवास्तव, कल्लू सिद्दीकी, फूल चंद्र यादव, कृष्ण नाथ यादव, सूरज त्रिपाठी, इमामुद्दीन खान, लक्ष्मण लाल यादव, इरफान, अंगद यादव, सलाहू कमरुज्जमा खान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular